आबकारी नीति से जुडे धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की हिरासत एक अप्रैल तक बढाये की खबर को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। दैनिक भास्कर ईडी के हवाले से लिखता है- कोई मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है। राष्ट्रीय सहारा ने सुर्खी दी है-केजरीवाल ने कोर्ट में खुद की पैरवी और ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढी। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमरीका की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय द्वारा अमरीकी अधिकारी को नसीहत जनसत्ता के पहले पन्ने पर है।
वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे सहित छह सौ वकीलों की ओर से न्याय पालिका पर दबाव डालने वाले के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड को लिखे पत्र को सभी समाचारों ने अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है। समाचार पत्रों ने इस पर प्रधानमंत्री का वक्तव्य भी प्रकाशित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा- दूसरे को धमकाना कांग्रेसी संस्कृति।
जरूरत पडी तो सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव के लिए तैयार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान को हरिभूमि सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। रक्षा क्षेत्र में भारत की एक और बडी उपलब्धि को हरिभूमि ने पहले पृष्ठ के बॉटम पर दिया है।
पूरी तरह से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयर क्रॉफ्ट तेजस एम.के.-वन ए की पहली उडान कामयाब।
राजनीति में लौटे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, शिवसेना शिंदे में हुए शमिल हुए जनसत्ता सहित कई अखबारों में है।
सरकार द्वारा छोटी बजत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने को अमर उजाला ने प्रकाशित किया है।
हिन्दुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- भारत ने हर वर्ष आठ करोड टन भोजन बर्बाद हो रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment