आतंकी निज्जर पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक अखबारों की बड़ी खबर है। अमर उजाला की सुर्खी है – उग्रवादियों को प्रोत्साहन दे रहा है कनाडा, राजनायिकों को मिल रही धमकियां। जनसत्ता ने विदेश मंत्री के हवाले से लिखा है – निज्जर हत्या मामले में विशिष्ट सूचना पर विचार को तैयार भारत।
हिन्दुस्तान का कहना है – आतंक के पैरोकारों पर देशव्यापी प्रहार। राष्ट्रीय अन्वेक्षण अभिकरण-एनएआई ने आतंकी फंडिंग की कमर तोड़ने के लिए मारे छापे। कई शहरों में छानबीन। राजस्थान पत्रिका के शब्द है-छह राज्यों में गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के 53 ठिकानों पर छापे। आतंकियों और ड्रग्स डीलर्स की साठगाठ निशाने पर।
वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को राष्ट्रीय सहारा ने प्रमुखता दी है। सुर्खी है-भारत टॉप-तीन में बहुत जल्द। श्री मोदी ने कहा आज भारत दुनिया की तेजी से बढ रही अर्थव्यवस्था है।
दैनिक जागरण का कहना है – जानबूझकर ऋण न चुकाने वाले विलफुल डिफाल्टर पर रिजर्व बैंक ने बढायी सख्ती। परिसम्पत्ति को जब्त करने के साथ ही वित्तीय संस्थानों को कर्जदारों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार एक दशक में एनपीए का स्तर न्यूनतम, तीन दशमलव एक प्रतिशत पर आया।
भारतीय शेयर बाजारों में फ्रेक्शनल व्यवस्था लागू करने की तैयारी पर हिन्दुस्तान की सुर्खी है-छोटे निवेशक टुकड़ों में खरीद सकेंगे बड़े शेयर। इससे बाजार को होगा फायदा। उधर, सरकारी खरीद मंच जीईएम पोर्टल से पिछले तीन साल में चीन से जुड़ी सैंकड़ो कम्पनियों को हटाने की खबर भी प्रकाशित की गई है।
दैनिक जागरण की खबर है- नीट और जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की अब सरकार कराएगी तैयारी। टेलिविजन और यू-ट्यूब के जरिये लगेगी कक्षाएं।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment