अंतिम चरण के चुनाव में धुआंधार प्रचार और एक-दूसरे पर पलटवार के साथ वादों को भी अखबारों ने रोचक शीर्षकों के साथ पहले पन्ने पर दिया है।
जनसत्ता और अमर उजाला ने सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला शीर्षक से लिखा है – घोषणापत्र में मतदाताओं को आर्थिक मदद का वादा भ्रष्ट आचरण नहीं।
मौसम के अंदाज पर दैनिक भास्कर ने लिखा है – पारे के तेवर, कई शहरों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंचा, गर्मी के तेवर कम होने के आसार नहीं, जून भी तपेगा। नवभारत टाइम्स की बडी खबर है – भीषण गर्मी से राहत, 30 मई के बाद मॉनसून सामान्य या बेहतर रहने का अनुमान। राजस्थान पत्रिका ने बडे अक्षरों में लिखा है – सूरज ने दिखाए तेवर, कहीं महा गर्मी तो कहीं तूफान का कहर।
चक्रवाती तूफान से हुई तबाही को अखबारों ने पहले पन्ने पर चित्र के साथ विस्तार से दिया है, लिखा है – बुनियादी ढांचे और संपत्ति को भारी नुकसान। दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है – 135 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं और भारी बारिश ने मचाई तबाही। त्रिपुरा और कोलकाता में उडानें रद्द होने की खबर भी साथ ही है।
घरेलू बाजार में उतार-चढाव के बाद सोमवार को कारोबार में पहली बार 76 हजार का आंकडा और निफ्टी की ऐतिहासिक 23 हजार की ऊंचाई आज अखबारों की बडी खबर है। हालांकि पत्र लिखते हैं -मुनाफा वसूली के बाद गिरावट के साथ बाजार बंद।
दिल्ली के सभी अस्पतालों में आग से निपटने के उपायों की जांच के आदेश हिन्दुस्तान के पहले पन्ने की बडी खबर है।
दैनिक भास्कर ने रोचक खबर दी है – जापान में शहर के लोगों को खेती से जोडे रखने के लिए धान रोपने का पर्व मनाया जाता है जहां लोग बच्चों के साथ धान रोपाई के लिए जाते हैं ताकि लोग खेती का महत्व भूल ना जाएं।
देशबंधु और अमर उजाला ने लिखा है – कार्मिक मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि डी आर डी ओ के अध्यक्ष डॉ. समीर कामथ को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला।
दैनिक जागरण लिखता है – दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 31 मई तक शुरू हो जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment