उत्तरकाशी में मजदूरों को जल्द सही सलामत निकालने के आसार सभी अखबारों की सूर्खी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है-अंधेरे से उजाले की ओर का सफर आखिरी पडाव पर, ड्रिलिंग जारी। जनसत्ता की खबर है- कुछ घंटे के लिए आई बाधा दूर। सुरंग में खुदाई फिर शुरू।
कान्हा की नगरी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खबर सभी अखबरों ने पहले पन्नों पर दी है। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को दिया है-अयोध्या के लोकार्पण की तिथि आई, मथुरा भी अब दूर नही। दैनिक ट्रिब्यून की खबर है-मथुरा पहुंचे मोदी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा।
डीपफेक पर कानून लाएगी केंद्र सरकार। नवभारत टाइम्स सहित सभी अखबारों की सूर्खी है। हिन्दुस्तान लिखता है-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, लोकतंत्र के लिए ये नया खतरा, कडा कानून जरूरी।
बिहार में कमाई के मुकाबले पर्सनल लोन सर्वाधिक बढा, मध्यप्रदेश में सबसे कम। गजा पट्टी में संघर्ष विराम टला, दैनिक जागरण का समाचार है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है इस्राइल-हमास युद्धविराम अभी नही हो पाया लागू। जनसत्ता की सूर्खी है- गजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई आज से,लोगों को राहत।
डीडीए की सबसे आवासी योजना में आज से करें बुकिेंग, अमर उजाला सहित अधिकतर अखबारों की खबर है।
नर्सरी दाखिले को लेकर आज से आवेदन फॉर्म मिलने की खबर भी सभी अखबारों की सूर्खियां बटौर रही है। हिन्दुस्तान लिखता है कि स्कूलों में फॉर्म लेने के लिए सुबह से डटे अभिभावक। अमर उजाला की सूर्खी है नर्सरी दाखिले शुरू, कई स्कूलों ने नहीं जारी किए मानदंड। नवभारत टाइम्स लिखता है-नर्सरी में पक्की सीट के लिए दूरी इस बार भी होगी सबसे जरूरी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment