Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 23 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का शुभारंभ और देशभर में दीपावली की तरह मनाये गए उत्‍सव की खबर। सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ पांच सदी का सपना साकार, कौशल्‍या नंदन भवन में विराजे। दैनिक जागरण ने रामलला की मूर्ति के चित्र के साथ लिखा है- विराजे रामलला। पत्र ने अलग-अलग जगहों पर मनाए गए प्राण प्रतिष्‍ठा समारोहों का समाचार भी दिया है। सुबह प्रभात फेरियां निकाली गईं, भगवान कृष्‍ण को श्रीराम की वेशभूषा धारण कराई गई। जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- हमारे राम आ गए हैं। दैनिक भास्‍कर ने रामचरित्र भास्‍कर शीर्षक से लिखा है- राष्‍ट्र की आस्‍था का नया सूर्योदय। सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे एक करोड़ घर जनसत्‍ता की खबर है। पत्र लिखता है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूर्योदय योजना का किया एलान।

देशभर में दो-तीन दिन और ठंड जारी रहने का अनुमान सभी अखबारों में है। अमर उजाला लिखता है- उत्‍तर भारत में शीतलहर के बने रहेंगे हालात। आज फिर घने कोहरे की चेतावनी। जनसत्‍ता लिखता है- कोहरा कम हुआ लेकिन कडाके की ठंड जारी। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- शीतलहर से सीजन में पहली बार सूबे में दिन का पारा एकसाथ 9 डिग्री तक गिरा, 25 तक कडाके की ठंड।

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी तीस झाकियां, कर्तव्‍य पथ पर भी मन मोहेंगे रामलला। दैनिक जागरण की खबर है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- आज होगी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, रहेगा ट्रैफिक डायव़र्जन।

दिव्‍यांग चित्रकार समेत 19 बच्‍चें प्रधानमंत्री बाल पुरस्‍कार से सम्‍मानित जनसत्‍ता ने यह खबर सचित्र प्रकाशित की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे मुलाकात सभी अखबारों की सुर्खी है।

नासा ने चन्‍द्रयान-3 के लैंडर का पता लगाया। राष्‍ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों की खबर है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.