प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णय को कई अख़बारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण ने लिखा है- केन्द्र सरकार ने गन्ने के खरीद मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की। वहीं, पंजाब केसरी की सुर्खी है- मोदी की गन्ना किसानों को सौगात, गन्ने का मूल्य तीन सौ चालीस रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति को कईं अख़बारों ने स्थान दिया है। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है- बंटवारे का औपचारिक ऐलान, कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आयी। देशबंधु के अनुसार, दोनों दलों के नेताओं ने प्रैस कॉफ्रेंस करके गठबंधन का खाका किया स्पष्ट। जनसत्ता ने सियासत शीर्षक से लिखा है- राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चल रहा शह और मात का खेल, जबकि 56 में से 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित! अमर उजाला की ख़बर है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यू.पी. को 14 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
राजस्थान पत्रिका के अनुसार- ‘गगनयान मानव मिशन’ की राह में पहला सफल कदम, इसरों ने किया क्रायोजेनिक इंजन का कामयाब परीक्षण। इकोनॉमिक्स टाइम्स की ख़बर है- भारत का अपना ‘ए.आई. चैटबॉट’ अगले महीने होगा लॉच। ग्यारह भाषाओं में बात करेगा। उज्जैन में एक मार्च से शुरु होगी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, बताएगी मुहूर्त-पंचांग। 85 फिट ऊंचा टॉवर तैयार पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण- हरिभूमि के मुख पृष्ठ पर है। आवाज के जादूगर अमीन सयानी के निधन का समाचार भी अधिकतर अख़बारों ने पहले पन्ने पर दिया है। दैनिक भास्कर के शब्द हैं- रेडियो को नई पहचान देने वाले अमीन सयानी नहीं रहे। वहीं हिन्दुस्तान ने लिखा है- खामोश हुई रेडियो की पुरकशिश आवाज़।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment