जम्मू कश्मीर में सैनिकों के वीरगति प्राप्त करने का समाचार कई अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है – पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमला, शव क्षत-विक्षत। दैनिक जागरण लिखता है – जंगल के बीच छिपे थे तीन-चार आतंकी, तलाश के लिए सेना ने चलाया अभियान। दैनिक भास्कर की खबर है -सर्च के लिए जा रही सैन्य टुकडी को अंधे मोड पर घेरा, जवान वीरगति को प्राप्त। नए आपराधिक कानूनों, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति विधेयक पर संसद की मुहर, अमर उजाला की सुर्खी है। जनसत्ता लिखता है – निलंबन के नए कीर्तिमान के साथ नए संसद भवन में सत्र का समापन, अटल रही सरकार, कुल 146 सांसद निलंबित। अयोध्या में 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री का नागरिक अभिनंदन, दैनिक जागरण की खबर है। भव्य राम मंदिर के लिए पाग, पान और मखाना तथा सोने से बना धनुष बाण पहुंचाने का समाचार राष्ट्रीय सहारा ने प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण लिखता है – दिल्ली समेत देशभर के बाजार होंगे राममय, 25 सौ एलईडी पर होगा प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण। नए वेरिएंट की दस्तक से मॉस्क का दौर फिर लौटा, राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है। नवभारत टाइम्स लिखता है – केरल में तीन सौ नए केस, तीन की मौत। पंजाब केसरी की खबर है – खतरनाक नहीं है कोरोना का नया वेरिएंट, फिर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क। कुश्ती महासंघ पर बृजभूषण का दबदबा बरकरार, वफादार को चुना गया अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने लिया संन्यास, जनसत्ता के पहले पन्ने पर है। बर्फीली हवाओं संग कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार, हिन्दुस्तान की सुर्खी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है -पहाडों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन, कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर शुरू। दैनिक जागरण लिखता है -आज हो सकती है हल्की वर्षा, बढेगी सर्दी। इंसानी दखल से थम गई चिडियों की चहचहाहट, पक्षियों के विलुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा असर, हिन्दुस्तान की खबर है।
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment