Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 21 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अयोध्‍या में कल होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा आयोजन की तैयारियों को आज लगभग सभी अखबारों ने सुरूचिपूर्ण शीर्षकों के साथ पहली खबर बनाया है। अमर उजाला ने लिखा है- वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना जारी। नवभारत टाइम्‍स ने अयोध्‍या की सज धज पर लिखा है- अनुष्‍ठान में 15 यजमान होंगे, पत्र के शब्‍द हैं- अवधपुरी प्रभु आवत जानी। हिन्‍दुस्‍तान की बड़ी सुर्खी है- अवंति‍पोरा से अवध तक अभेद्य सुरक्षा घेरा। राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री के पूजा-अर्चना करते चित्र के ऊपर लिखा है- भक्ति पथ पर। दैनिक ट्रि‍ब्‍यून ने इसी खबर का शीर्षक दिया है- अयोध्‍या से पहले दक्षिण के तीर्थों में मोदी, अमरीका सहित विदेशों में भी उत्‍सव की तैयारी। हरिभूमि लिखता है- तीन दिन तक अयोध्‍या में नो एंट्री। समाचार पत्रों ने प्राण प्रतिष्‍ठा से जुड़ी भ्रामक खबरों पर सरकार के सख्‍त परामर्श की भी चर्चा की है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- दूरदर्शन कल सुबह ग्‍यारह बजे से आयोजन का सीधा प्रसारण करेगा।

जनसत्‍ता ने गृहमंत्री अमित शाह की इस घोषणा को प्रमुखता दी है कि म्‍यामां सीमा पर मुक्‍त आवाजाही बंद की जाएंगी, कंटीले तार लगाए जाएंगे। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- सरकार बे-रोकटोक आवाजाही को बंद करने जा रही है। अमर उजाला ने इसी खबर के साथ लिखा है- जवानों की बहादुरी को गृहमंत्री ने सराहा।

राष्‍ट्रीय सहारा, जनसत्‍ता और दैनिक जागरण ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर सात घंटे ईडी की पूंछताछ की खबर दी है।

दिल्‍ली सरकार के कल कार्यालयों में आधे दिन की अवकाश की घोषणा। दैनिक जागरण ने पहले पन्‍ने पर दिया है।

हिन्‍दुस्‍तान ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इस फैसले को अहमियत दी है कि अमान्‍य विवाह से पैदा संतान के माता-पिता की संपत्ति पर हक से इंकार नहीं किया जा सकता है।

दैनिक ट्रि‍ब्‍यून लिखता है- गणतंत्र दिवस परेड पर पहली बार एक साथ करेंगी कदमताल, तीनों सेनाओं की नारी शक्ति रचेगी इतिहास। महिला केन्द्रित समारोहों का विषय है- भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्‍ट्र बनने का संकल्‍प।

राजस्‍थान पत्रिका ने सर्दी का सितम शीर्षक से लिखा है- अभी दो तीन दिन कोहरे से राहत नहीं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.