Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 21 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

देश की पहली रैपिड रेल की शुरूआत आज के सभी समाचार पत्रों की पहली बड़ी खबर है। देशबंधु की सुर्खी है – देश को मिली पहली रैपिड रेल की सौगात। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई रैपिड रेल, नमो भारत को हरी झंडी। दैनिक भास्‍कर के अनुसार देश में सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनों का नया युग शुरू, 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौडेगी। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री के शब्‍दों को दिया है, जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कामयाबी के झंडे गाड़ रहा नया भारत। राष्‍ट्रीय सहारा का कहना है – हरियाणा- राजस्‍थान में भी नमो भारत जल्‍द। कनाडा के भारत के तीन शहरों में वीजा सेवाएं निलंबित करने को जनसत्‍ता ने प्रमुखता दी है। भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद के बीच कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया। चंडीगढ़, मुंबई और बंगलुरू में वाणिज्‍य दूतावासों में वीजा सेवाएं निलंबित कीं। आने वाली पीढी पर नहीं डालेंगे कर्ज का बोझ। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन का यह बयान दैनिक जागरण में है। वित्‍त मंत्री ने कहा – राजकोषीय घाटा प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, कर्ज कम करने के लिए कर रहे काम। सीवर की सफाई के दौरान मृत्‍यु पर मिलेगा 30 लाख रूपए का मुआवजा, राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है। पत्र लिखता है सीवर सफाई के दौरान होने वाली मौत की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रूख। आबकारी नीति से जुडे धन-शोधन मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की याचिका खारिज होने को जनसत्‍ता ने मुख पृष्‍ठ पर दिया है। दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को लेकर हस्‍तक्षेप करने से किया इंकार। पंजाब विधानसभा सत्र बीच में ही स्‍थगित किए जाने का समाचार दैनिक ट्रिब्‍यून में है। गगनयान मिशन के क्रू एस्‍केप सिस्‍टम के आज पहले टेस्‍ट को भी अखबारों ने जगह दी है। नवभारत टाइम्‍स का कहना है – रॉकेट में गडबड़ी होने पर एस्‍ट्रानॉट्स को सुरक्षित धरती पर लाने वाले सिस्‍टम की होगी जांच। दिल्‍ली-एनसीआर में पहली नवम्‍बर से सिर्फ स्‍वच्‍छ ईंधन वाली बसों को ही मिलेगा प्रवेश। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मेनेजमेंट ने बढते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण फैलाने वाली बसों पर अपनाया सख्‍त रूख।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.