Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 20 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव में कल हुए पहले चरण के मतदान की खबर सभी अखबारों में सचित्र हैं। राजस्‍थान पत्रिका ने इसे लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने का शीर्षक देते हुए लिखा है- विश्‍व के सबसे बडे आम चुनाव में सुबह से लगी कतारें, पत्र ने अरुणाचल प्रदेश में बारिश के दौरान मतदाताओं की लंबी लाइन को भरोसे की कतार बताते हुए सुर्खी बनाई है- बारिश आई पर जोश था हाई। अमर उजाला कहता है- लोकतंत्र के उत्‍सव में मतदाताओं ने दिखाया भारी उत्‍साह। हिन्‍दुस्‍तान ने अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजो जिले में बनाए गए एक ऐसे अनोखे मतदान केन्‍द्र की खबर दी है- इकलौती मतदाता ने वोट डालकर वहां शत-प्रतिशत मतदान करवाया। हरिभूमि की पहली खबर है- 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर जन-मन का फैसला लॉक, जनता के मन में कौन ई.वी.एम. को बता दिया। लोकसभा चुनाव के बाकी बचे मतदान के चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज होने की खबरों पर जनसत्‍ता की सुर्खी है- मतदाताओं के बीच जागरुकता बढाने में जुटा आयोग। पत्र कहता है- सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी मीम की बहार।

नवभारत टाइम्‍स की विशेष खबर है- आबोहवा पर चिंतित सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा लोग अपनी मुर्खता से जंगल बर्बाद कर रहे हैं। पत्र ने शीर्ष न्‍यायालय की इस टिप्‍पणी को दिया है कि वन हमें स्‍वार्थ विहिन सेवा देते हैं।

दैनिक भास्‍कर ने उत्‍तरी भारत मे बढ रही गर्मी को सूरज का रौद्र रूप बताते हुए लिखा है- देश बना रेड जोन 11 राज्‍यों मे हीट वेव। हिन्‍दुस्‍तान ने हिमाचल में तूफान और ओलाव‍ृष्टि से हुए भारी नुकसान को मौसम की मार बताया है।

The post आज का अखबार हिंदी 20 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.