Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 2 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पश्चिम बंगाल में दिए गए भाषण को आज अधिकतर अख़बारों ने प्रमुखता से दिया है। दैनिक जागरण ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- संदेशखाली कांड से पूरा देश आक्रोशित। वहीं जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- मोदी का तृणमूल सरकार पर तीखा हमला, कहा- संदेशखाली में महिलाओं से अत्‍याचार से देश गुस्‍से में। पंजाब केसरी ने लिखा है- मोदी जमकर ममता पर बरसे।

आगामी लोकसभा चुनाव से जुडी गतिविधियों पर भी अख़बारों की नज़र है। अमर उजाला की खबर है- भाजपा ने लगभग दो सौ सीटों पर तय किए उम्‍मीदवार, पहली सूची जल्‍द ही। हरिभूमि ने अनुमान लगाया है कि कई मौजूदा सांसदों का कट सकता है टिकट। वहीं दैनिक भास्‍कर के अनुसार नए चेहरों, महिलाओं और ओबीसी उम्‍मीदवारों पर फोकस।

सेना की ताकत बढेगी, 39 हजार 125 करोड़ रुपये के पांच रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी, देशबन्‍धु के बॉक्‍स में है।

राष्‍ट्रीय सहारा के कारोबार पन्‍ने की खबर है- सप्‍ताह में कारोबार के अंतिम दिन शेयर बाजार में जश्‍न का माहौल एक हजार 245 अंक का उछाल। इसी खबर पर नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- जीडीपी डेटा और विदेश फंड का फ्लो बढ़ने का दिखा असर।

वीर अर्जुन ने धनशोधन से जुड़े मामले में महादेव ऐप से संबंधित 580 करोड़ की संपत्ति जब्‍त करने की कार्रवाई को आज पहले पन्‍ने पर स्‍थान दिया है।

दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- इस बार शुरूआत से ही बहुत सताएगी गर्मी, मौसम विभाग का अनुमान। बदले अंदाज में दिए गए संकेत।

राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर ध्‍यान आकर्षित करती है- दुनिया के एक अरब से ज्‍यादा लोगों में मोटापे की समस्‍या। भारत में तीन दशक में तेजी से बढ़ी मोटापे की दर। उत्‍तर प्रदेश आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना पर भी कई अखबारों की सुर्खी हैं। पत्र लिखता है कि सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार राज्‍य में पांच करोड 17 हजार 920 आयुष्‍मान कार्ड जारी किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.