दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप-28 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन आज सभी अखबारों में छाया हुआ है। दैनिक जागरण ने प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील को स्थान दिया है – 2050 से पहले कार्बन उत्सर्जन कम करें। वहीं, हिन्दुस्तान सुर्खी है – ग्रीन क्रेडिट की पहल में सभी देश शामिल हों। नवभारत टाइम्स ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है – क्लाइमेट समिट के लिए हम तैयार। 2028 में कॉप-33 सम्मेलन भारत में कराने का प्रस्ताव।
पराली प्रबंधन के लिए योजना बनाएं पंजाब और हरियाणा, राष्ट्रीय हरित अधिकरण का यह निर्देश दैनिक ट्रिब्यून की पहली खबर है। वहीं, राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर राष्ट्रीय सहारा का शीर्षक है – ‘बेहद खराब’। शहर की आबो-हवा गंभीर। जनसत्ता के अनुसार, इस बार कम सर्दी पड़ने के आसार। शीत लहर के दिन भी सामान्य से कम रहेंगे। पंजाब केसरी ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.हरि कुमार का यह बयान प्रकाशित किया है-भारत सरकार उन पूर्व नौसैनिकों को सुरक्षित वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है, जिन्हें कतर की एक अदालत ने मृत्यु दंड की सजा सुनाई थी।
वीर अर्जुन ने सर्वोच्च न्यायालय की इस टिप्पणी को मुख पृष्ठ पर स्थान दिया है – बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का बढ़ना पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं। हरिभूमि की सुर्खी है- देश में हर महीने बनेंगे दो लाख स्वदेशी स्मार्ट फोन। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया प्लांट का शुभारंभ। देशबन्धु के अनुसार दो हजार रूपये के 97 दशमलव दो-छह प्रतिशत से अधिक नोट वापस आए। कुल मूल्य घटकर 9 हजार 760 करोड़ रुपये हुआ।
अमर उजाला ने लिखा है-देश में डिजिटल भुगतान में नवम्बर के महीने में रिकॉर्ड 17 दशमलव चार लाख रूपये का लेन-देन यूपीआई के माध्यम से किया गया। राजस्थान पत्रिका की यह खबर ध्यान आकृष्ट करती है- खगोलविदों ने पृथ्वी से सौ प्रकाश वर्ष दूर खोजा लयबद्ध परिक्रमा करते छह ग्रहों का दुर्लभ परिवार।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment