Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 2 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भारत के पहले एक्‍स्‍पो सैट उपग्रह का प्रक्षेपण अखबारों की बडी खबर है। जनसत्‍ता की सुर्खी है – ब्‍लैक होल यानि कृष्‍ण विवर के अभियान पर अंतरिक्ष में भारत का उपग्रह। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष सोमनाथ ने कहा – गगनयान की तैयारियों का है यह वर्ष। राजस्‍थान पत्रिका का कहना है – ब्‍लैक होल पर शोध के लिए उपग्रह भेजने वाला दूसरा देश बना भारत, चालीस चमकीले खगोलीय पिंडों का होगा अध्‍ययन।

दैनिक जागरण की सुर्खी है – अप्रैल से दिसम्‍बर के दौरान 12 प्रतिशत बढा जीएसटी संग्रह। वर्तमान वित्‍त वर्ष के पहले नौ महीनों में 14 लाख 94 हजार करोड रूपए रहा कुल राजस्‍व। वित्‍त मंत्रालय ने कहा चोरी रोकने के उपायों और टैक्‍नोलॉजी के प्रयोग से बढा संग्रह। वित्‍त वर्ष 2023-24 के दौरान एक लाख छियासठ हजार करोड रूपए रहा औसत मासिक जीएसटी संग्रह।

हिन्‍दुस्‍तान का कहना है – भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार 2024 में भी जारी रहने की उम्‍मीद। देश का सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने छह दशमलव 8 प्रतिशत वृद्धि की संभावना बताई।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है – अब पैकेट पर अधिकतम खुदरा मूल्‍य – एमआरपी के साथ देखें यूनिट प्राइस। केंद्र सरकार के उपभोक्‍ता मंत्रालय की पहल पर कल से नया नियम लागू। दूसरे ब्रैंड से तुलना करना होगा आसान।

शिकंजा शीर्षक से अमर उजाला का कहना है – कनाडा में छिपा कुख्‍यात गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड आतंकी घोषित, केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम- यू ए पी ए के तहत की कार्यवाही।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.