Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 19 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद सत्र से 78 सांसदों का निलंबन अखबारों की बडी खबर है। पंजाब केसरी की सुर्खी है, एक दिन में 78 सांसद सस्‍पेंड, हंगामे की सजा। लोकसभा के 33 और राज्‍यसभा के 45 सांसद शामिल, अब तक 92 सांसद हुए निलंबित।

जनसत्‍ता की सुर्खी है लोकसभा में दूरसंचार विधेयक पेश। उपग्रह स्‍पेक्‍ट्रम के आवंटन के लिए गैर-नीलामी का मार्ग उपलब्‍ध कराने का प्रावधान। राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर दूरसंचार सेवाओं को अस्‍थाई तौर पर अपने नियंत्रण में ले सकती है सरकार। अवैध रूप से फोन सुने जाने पर तीन साल की जेल और दो करोड रुपये जुर्माना। हिन्‍दुस्‍तान का कहना है अनचाही कॉल पर पचास हजार रुपये तक जुर्माना, कॉलर पर भी प्रतिबंध संभव।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा स्‍वरवेद महामंदिर के उद्घाटन पर राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है- विश्‍व का सबसे बडा सेंटर, एक साथ बीस हजार लोग कर सकते हैं योग। वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण और गीता के 138 प्रसंग बाहरी दीवार पर।

हिन्‍दुस्‍तान सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हवाले से लिखता है एक हजार वाहन कबाड केंद्रों की जरूरत। वाहन कबाड नीति पर सही अमल के लिए 400 स्‍वचालित फिटनेस टेस्टिंग सेंटर की आवश्‍यकता।

अमर उजाला की सुर्खी है शुद्ध प्रत्‍यक्ष कर संग्रह 21 प्रतिशत बढकर 13 लाख 70 हजार करोड रुपये हुआ, बजट अनुमान का 75 प्रतिशत। वित्‍त राज्‍य मंत्री भागवत कराड ने कहा राजकोषीय घाटे का लक्ष्‍य पा लेगी सरकार।

दैनिक जागरण ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन का उल्‍लेख करते हुए लिखा है गूगल प्‍ले स्‍टोर से हटाए गए ढाई हजार लोन एप। वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में दी यह जानकारी। प्‍ले स्‍टोर पर केवल उन्‍हीं एप को जारी करने की अनुमति है जो विनियमित संस्‍थाओं द्वारा जारी किए गए है या उनके साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

49 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

49 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.