Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 19 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच युद्ध अखबारों की बड़ी खबर है – जनसत्‍ता की सुर्खी है – इस्राइल पहुंचे अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का द्वि-राष्‍ट्र समाधान का समर्थन, इस्राइल का साथ और फलस्‍तीन को सहायता। अमरीका ने इस्राइल को सैन्‍य मदद की बड़ी खेप भेजी। उधर, दैनिक जागरण का कहना है – गजा सिटी में अस्‍पताल पर हमला आतंकियों की करतूत, इस्राइल ने ड्रोन वीडियों और आतंकियों का ऑडियो जारी कर गजा में हुए हमलों का सच बताया।

केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल का फैसला अखबारों की दूसरी बड़ी खबर है – देशबन्‍धु का शीर्षक है – गेहूं का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य डेढ सौ रुपए और सरसों में दो सौ रुपए की वृद्धि, केन्‍द्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता भी चार प्रतिशत बढ़ा। रेल कर्मियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस।

दैनिक जागरण की सुर्खी है – आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस से बढेंगी नौकरियां विशेषज्ञ समीति की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 तक एक करोड बीस लाख नए रोजगार होंगे सृजित। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को ध्‍यान में रखकर भारत ने भविष्‍य की जरूरतों के मद्देनज़र नई तकनीकी अपनाने की तैयारी शुरू की।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – एनपीएस में अधिक पेंशन देने की तैयारी। आखिरी वेतन का 40 से 45 प्रतिशत देने की योजना। उधर, नवभारत टाइम्‍स का कहना है – कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार कमजोर। ब्रेंट क्रूड में तीन प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ लगभग 93 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर पहुंचा कच्‍चा तेल।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.