Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 17 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का वाराणसी में संकल्‍प यात्रा के दौरान दिया गया संबोधन आज सभी अखबारों की सुर्खी बना है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है-वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री, देश का हर नागरिक विकसित राष्‍ट्र का सपना देखे। अमर उजाला की सुर्खी है- 2047 तक विकसित बन जाएगा भारत, संकल्‍प यात्रा मेरी कसौटी। दुनिया के सबसे बडे कार्यालय भवन सूरत डायमण्‍डस बोर्स के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री ने अपनी तीसरी पारी का विश्‍वास जताया, कहा-तीसरी पारी में तीसरी बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा भारत, दैनिक जागरण की सुर्खी है।

वाराणसी को फिर वंदे भारत की सौगात, मोदी दिखाएंगे आज हरी झण्‍डी, राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। पुरी के प्रतिष्ठित जगन्‍नाथ मंदिर के नवनिर्मित कॉरीडोर का प्रोजेक्‍ट पूरा होने की खबर राजस्‍थान पत्रिका ने सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-भव्‍य जगन्‍नाथ कॉरीडोर में एक साथ खडे होंगे छह हजार भक्‍त, अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा से सात दिन पहले होगा उद्घाटन। स्‍वदेशी आकाश मिसाइल ने एक साथ चार लक्ष्‍यों को तबाह किया, भारत ऐसी क्षमता हासिल करने वाला पहला देश बना, हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। उत्‍तराखण्‍ड में भारत की पहली जाइरोकॉप्‍टर सेवा शुरू, पर्यटक लेंगे उडान का मजा, हवा में रोमांच करने का मिलेगा मौका नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है। दिल्‍ली एनसीआर में आज और कल बढेगी ठिठुरन, छाई रहेगी धुंध, बारिश की संभावना जनसत्‍ता के शब्‍द हैं। दैनिक भास्‍कर लिखता है-भारी बर्फबारी से गुलमर्ग वण्‍डरलैण्‍ड बना, पारा माइनस छह डिग्री। अमर उजाला की सुर्खी है-पहाडों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढी ठंड। सर्दी से जंगली जानवरों को बचाने के लिए चिडियाघर में उनकी खुराक बढाने का समाचार भी अधिकतर अखबारों की सुर्खियां बटोर रहा है, दैनिक जागरण लिखता है- जू में जानवरों की डाइट में इजाफा, मांसाहारी जीवों को बीस फीसदी ज्‍यादा खाना, शाकाहारियों को आंवला और मटर, हीटर की भी व्‍यवस्‍था। पहली बार बिहार के गया में 12 से 13 डिग्री तापमान पर भी खिल गये केसर के फूल, दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है।

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

19 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.