Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 14 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

विपक्षी राजनीतिक दलों की अगुवाई वाले गठबंधन की कमान कांग्रेस अध्‍यक्ष के हाथ सौंपने को कुछ अखबारों ने पहली खबर बनाया है। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- राजनीतिक में छाई गरमाहट, तृणमूल कांग्रेस के इस बयान को जनसत्‍ता ने साथ ही दिया है- कांग्रेस को बंगाल में अपनी सीमाएं पहचाननी चाहिए।

नवभारत टाइम्‍स, देशबन्‍धु, जनसत्‍ता और हिन्‍दुस्‍तान ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के चौथे समन को सुर्खि‍यों में दिया है।

देशबन्‍धु ने बॉक्‍स में लिखा है- रामनगरी अयोध्‍या की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई पुख्‍ता, तकनीक भरपूर इस्‍तेमाल। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- अयोध्‍या मार्ग पर 35 रेलगाडि़यों का रूट बदला।

मौसम के सर्द होते अंदाज को भी कुछ अख़बारों ने प्रमुखता दी है लिखा है- शीतलहर से ठिठुरी दिल्‍ली, न्‍यूनतम तापमान गिरकर तीन दशमलव छह हुआ। सुबह के समय दृश्‍यता कम। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात पर असर की खबर भी साथ ही दी गई है। दैनिक ट्रि‍ब्‍यून लिखता है- घने कोहरे के कारण मुंबई, गुवाहाटी उड़ान को ढ़ाका उतारना पड़ा। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- मसूरी, नैनीताल को अभी बर्फबारी का इंतजार।

हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत की गायिका प्रभा अत्रे के निधन की खबर कुछ अखबारों की पहले पन्‍ने पर है- देशबन्‍धु ने लिखा है रचनात्‍मकता से संगीत को सजाने वाली गायिका ने 92 वर्ष की आयु में दुनिया से अलविदा कहा। अमर उजाला ने लिखा है- किराना घराना की गायिका प्रभा पद्मश्री, पद्दाभूषण और पद्मविभूषण से सम्‍मानित थी।

दैनिक भास्‍कर ने बढ़ता बॉलीबुड शीर्षक से फिल्‍मों की कमाई का आकलन विस्‍तार से दिया है लिखा है- 2023 में हमारी फिल्‍मों ने बारह हजार चार सौ करोड़ रुपये कमाए, आंकड़ा जल्‍द ही बीस हजार करोड़ रुपये पहुंचेगा। पत्र लिखता है- कमाई में भारतीय फिल्‍में यूरोप से आगे।

द‍ैनिक ट्रि‍ब्‍यून की खबर है- हरियाणा में दस साल के अस्‍थाई कर्मचारी होंगे पक्‍के, सरकार ने बनाई पॉलिसी, जल्‍द लागू करने की तैयारी।

देशबन्‍धु ने मकर संक्रान्ति, उत्‍तरायण और अन्‍य त्‍यौहारों के अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष की देशवासियों को बधाई, पहले पन्‍ने पर दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

16 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

19 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.