Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 13 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

हरियाणा में भाजपा जे जे पी गठबंधन टूटने की खबर आज के अनेक अखबारों की सुर्खी है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- जे जे पी ने तोडा गठबंधन, मनोहर की कुर्सी गई। दैनिक जागरण लिखता है- हरियाणा में बदला सरकार का चेहरा। चुनाव से पहले अचानक सियासी उलटफेर, मनोहर लाल ने दिया इस्‍तीफा। नायब सिंह सैनी बन गए नये मुख्‍यमंत्री। जनसत्‍ता ने इसे भाजपा का नायाब फॉर्मूला बताया है।

नवभारत टाइम्‍स ने एस बी आई द्वारा निर्वाचन आयोग को चुनावी बांड का डेटा सौंपे जाने का समाचार पहले पन्‍ने पर दिया है। दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- सुप्रीम कोर्ट बार का राष्ट्रपति से प्रैज़ीडेंशियल रैफरेंस लेने का आग्रह। चुनावी बॉन्‍ड फैसले पर रोका जाए अमल। अन्‍य अखबारों ने भी इसे प्रमुखता से दिया है।

जनसत्‍ता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में लिखा है -भारत में प्रवेश की प्रामाणिकता के लिए देना होगा बीस में से एक दस्‍तावेज। नौ में से एक दस्‍तावेज मूल देश का देना होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने को भी अखबारों ने महत्‍व दिया है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- सूची में दो दिग्‍गजों के बेटे को मौका। इसी संदर्भ में अमर उजाला ने लिखा है- सूची में तीन पूर्व मुख्‍यमंत्रियों के बेटों को मौका। नकुल नाथ, वैभव गहलोत और गौरव गोगोई पर दांव, 43 में से बीस नये चेहरों को मौका।

दैनिक भास्‍कर ने एक मनोवैज्ञानिक की सलाह प्रकाशित की है- कोई अपमान करे तो चुप न रहें, प्रतिक्रिया दें और बताये कि सीमापार हो चुकी है, इससे उन्‍हें गलती का अहसास होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

8 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

13 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

14 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

14 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

14 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.