Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 13 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज अखबारों की बड़ी सुर्खी है। अमर उजाला ने लिखा है- पहली बार के विधायक के सिर पर राजस्थान का ताज।

दुनिया में बढ़ती चुनौतियों और खतरों के प्रति प्रधानमंत्री के आगाह करने संबंधी बयान को भी अखबारों ने महत्व दिया है। हिन्दुस्तान ने लिखा है – एआई से विकास और विनाश दोनों संभव कहा मोदी ने। अमर उजाला लिखता है – पीएम मोदी की घोषणा जल्द बनेगा एआई मिशन, भारत एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रतिबद्ध। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं – शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी एआई से बहुत सतर्क रहना होगा।

नवभारत टाइम्स ने संसद में पेश तीनों विधेयकों की चर्चा पहले पन्ने पर की है लिखा है – गृहमंत्री ने कहा -पहली बार आतंकवाद पर अलग से प्रावधान किया गया, जाली करेंसी फैलाना, आतंकवाद के दायरे में। जनसत्ता ने नए सिरे से पेश हुए विधेयक में आतंकवाद की परिभाषा समेत पांच बदलाव प्रमुखता से दिये हैं। अवैध प्रवासियों की गिनती असंभव, हिन्दुस्तान ने शीर्ष अदालत के इसे जटिल प्रक्रिया बताने को अहमियत दी है। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, देश में कितने घुसपैठिये नहीं पता।

आधारकार्ड में 14 मार्च तक निःशुल्क ऑनलाइन अपडेट की सुविधा, लिखता है अमर उजाला। शेयर बाजार में आ रही रिकार्ड तेजी के बाद कल बाजार तीन सौ 77 अंक टूट कर बंद होने की खबर भी अखबारों में है। देशबंधु ने बाक्स में लिखा है – 2023 के लिए एक गुणवत्ता एजेंसी ने विश्व व्यापी रैंकिंग में वियना को शीर्ष स्थान दिया, सर्वश्रेष्ठ शहरों में पेरिस 32वें, लंदन 45वें और दिल्ली एक सौ 72, पुणे एक सौ 54वें और चेन्नई एक सौ 61 वें स्थान पर रहा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा अधिकांश अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रकाशित की।

राजस्थान पत्रिका के पहले पन्ने की रोचक खबर है कनाडा के ओटावा में दो सौ 20 टन की एक सौ 97 साल पुरानी इमारत को साबुन की बड़ी बट्टियों से सहारे सफलतापूर्वक खिसका कर संरक्षित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.