Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 12 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा आज देश के सबसे लम्‍बे समुद्र सेतु का उद्घाटन सभी अखबारों में प्रमुखता से है। नवभारत टाइम्‍स ने बताया है- छह लेन वाले पुल के बनने से मुंबई में कनेक्टिवीटी तेज होगी। हरिभूमि लिखता है कि यह पुल पूरी तरह भूकम्‍प रोधी है और विशेष जापानी तकनीक ऑर्थोट्रोपिक स्‍टील टेक का इस्‍तेमाल किया गया है। केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का यह कहना कि इलैक्ट्रिक वाहनों का होगा आने वाला समय राष्‍ट्रीय सहारा में है। पत्र आगे लिखता है- गाडियों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाना ही समझदारी होगी।

केन्‍द्र सरकार के कल स्‍वच्‍छता रैंकिंग की घोषणा पर हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- इंदौर सातवीं बार बना सबसे स्‍वच्‍छ शहर, नई दिल्‍ली दो पायदान चढी। राजस्‍थान पत्रिका ने इस विश्‍व का सबसे बडा स्वच्‍छता सर्वेक्षण बताया।

उत्‍तर भारत में जारी शीतलहर पर दैनिक जागरण लिखता है- कांपा उत्‍तर भारत राजस्‍थान में शून्‍य से नीचे पहुंचा तापमान। राजस्‍थान पत्रिका ने माउंटआबू में जमीं बर्फ का चित्र देते हुए लिखा है- देश के कई इलाकों में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। हिन्‍दुस्‍तान ने कुछ अलग शीर्षक से लिखा है- दिसम्‍बर की गर्मी से आम पर आया बौर। पत्र ने वैज्ञानिकों के हवाले से लिखा है-मौसम चक्र में परिवर्तन के कारण समय से दो महीने पहले दिख रहा है यह बदलाव।

पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का दबदबा बढा, तीन स्‍थान के उछाल के साथ 80वें स्‍थान पर पहुंचा हिन्‍दुस्‍तान में है। पत्र आगे लिखता है- 62 देशों में वीजा मुक्‍त यात्रा कर सकेंगे भारत के नागरिक।

दिल्‍ली के 17 सौ से ज्‍यादा स्‍कूल आज जारी करेंगे नर्सरी में एडमिशन की पहली लिस्‍ट दैनिक भास्‍कर सहित सभी अखबारों में हैं। स्‍कूल चलें शीर्षक देते हुए लिखा है- माता-पिता की उपस्थित से पारदर्शी तरीके से होगा ड्रॉ।

श्रीराम जन्‍मभूमि प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए तैयारियां सभी अखबारों में है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- 16 से श्रीराम संकीर्तन, ग्रीन आतिशबाजी भी। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- सरयू के तट पर होगा रामायण आध्‍यात्मि वन। पत्र लिखता है- भगवान राम का बनवास काल दर्शायेगा खुला संग्रहालय।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 days ago

This website uses cookies.