Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 11 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जनसत्‍ता, हरिभूमि, अमर उजाला, राष्‍ट्रीय सहारा और हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री के राज्‍यों के दौरे और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की खबर को चित्र सहित दिया है और उनके इस वक्‍तव्‍य को शीर्षक बनाया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए दौड रहा हूं। ग्‍वालियर एयरपोर्ट टर्मिनल की तारीफ करते हुए इसे मात्र 16 महीने में तैयार होने को हरिभूमि ने अहमियत दी है।

अमर उजाला की पहली सुर्खी है- भारत में 15 साल में सौ अरब डॉलर का निवेश करेंगे चार यूरोपीय देश। मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर होने पर अखबारों ने लिखा है- दस लाख रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।

हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- भारत में यूरोपीय उत्‍पाद सस्‍ते हो जाएंगे। जनसत्‍ता ने लिखा है- स्विस कलाई और दीवार घडियां सस्‍ती होंगी, चाकलेट भी कम दाम पर ग्राहकों को मिलेंगी। राजनीतिक सरगर्मियों पर भी सभी अखबारों की नजर है।

नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- गठबंधन में टकराव, बंगाल में टीएमसी ने ली सभी सीटें। जनसत्‍ता ने लिखा है- तृणमूल ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा की।

राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है- टूटा इंडी गठबंधन, टीएमसी की एकला चलो नीति।

दैनिक भास्‍कर आत्‍मनिर्भर शीर्षक से अपने विशेष आलेख में लिखता है- शेयर मार्किट में विदेशी निवेशक कितने पैसे लगाते हैं उससे ज्‍यादा पैसे निकालते हैं फिर भी बाजार की रौनक का कारण घरेलू निवेशक।

दैनिक जागरण ने सुप्रीमकोर्ट के इस निर्देश को पहले पन्‍ने पर दिया है- स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का विवरण नहीं करने पर होगा जुर्माना।

राजस्‍थान पत्रिका और हिन्‍दुस्‍तान ने पहले पन्‍ने पर खबर दी है- कूनो में पांच शावकों का जन्‍म, बढा कुन्‍बा।

भारत के टेस्‍ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचने की खबर हिन्‍दुस्‍तान ने दी है। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं- आई सी सी रैंकिंग, टीम इंडिया तीनों फॉर्मेंट में आई फिर नम्‍बर वन।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.