Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 11 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद के दोनों सदनों में कल हुई कार्यवाही को अधिकतर अखबारों ने आज बड़ी सुर्खियों में दिया है। गृह मंत्री के इस बयान को जनसत्‍ता, अमर उजाला और दैनिक भास्‍कर ने बड़ी सुर्खी बनाया है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए के नियम देंगे जल्‍द नागरिकता। अमर उजाला ने गृह मंत्री के बयान को लिखा है – यह देश का कानून है, नहीं छीनेंगी किसी की नागरिकता।

बजट सत्र और वर्तमान लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी के सुधार, क्रियान्‍वयन और बदलाव की सामूहिक शक्ति से देश की बदली तस्‍वीर की चर्चा लगभग सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला ने महिला सांसदों के चित्र के साथ लिखा है- लोकतंत्र में नारी शक्ति, 17वीं लोकसभा, आखिरी सत्र, आखिरी दिन, अब चुनाव के बाद सजेगा लोकतंत्र का मंदिर।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए ईपीएफ पर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत ब्‍याज तय करने की सिफारिश पर नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- तीन साल में सबसे अधिक ब्‍याज दर लागू होगी।

मौसम का जिक्र करते हुए देशबन्‍धु की खबर है-देश के मध्‍य और पूर्वी भागों में हल्‍की बारिश का अनुमान, शीत लहर जारी।

इसी पत्र ने ध्रुपद गायन के आचार्य लक्ष्‍मण भट्ट तैलंग के निधन की खबर दी है।

राजस्‍थान पत्रिका की खबर है – एक राष्‍ट्र, एक कलैंडर-केन्‍द्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय ने तैयार किया राष्‍ट्रीय हिन्‍दू पंचांग, अब त्‍यौहार और व्रतों पर तिथियों की उलझन नहीं रहेगी। जल्‍द ही राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा विमोचन।

दैनिक भास्‍कर की खबर है- एलओसी तक वंदे भारत, कटरा मार्ग का 97 प्रतिशत काम पूरा, इसके शुरू होते ही कश्‍मीर से जुड़ जाएगी राजधानी, सिर्फ 12 घंटे लगेगे। अभी सड़क मार्ग से 18 घंटे लगते है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

10 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

11 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

11 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

11 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

11 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.