Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 10 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान साहित पांच राज्‍यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा पर नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है-सत्‍ता का सेमीफाइनल तय पांच राज्‍यों में सात से 30 नवम्‍बर के बीच होगा मतदान, नतीजे तीन दिसम्‍बर को। दैनिक जागरण कहता है-16 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार। अमर उजाला ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्त के इस कथन को बॉक्‍स में दिया है कि मुफ्त रेवडि़यों पर मतदाता को करना होगा जागरूक। राजस्‍थान पत्रिका का कहना है-जागो…..सोचो और चुनो! पत्र आगे लिखता है-आचार संहिता लागू शिकायत पर एक सौ मिनट में कार्रवाई।

हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय की क्‍लॉउडिया गोल्डिन को अर्थशास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार देने की घोषणा हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबारों में है। राजस्‍थान पत्रिका ने उन्‍हें महिलाओं की शक्ति बताया है। हरिभूमि के अनुसार हर कामकाजी महिला के दिल की बात समझने वाली प्रोफेसर को सम्‍मानित किया जाएगा।

हमास और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच हिन्‍दुस्‍तान ने दो चित्र देते हुए लिखा है- हृदयविदारक दो मुल्‍क-दो चेहरे मगर आंसू और पीड़ा एक।

अयोध्‍या में श्रीराम मन्दिर के तेजी से हो रहे निर्माण को सभी अखबारों ने दिया है। जनसत्ता कहता है- अयोध्‍या के अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर सेवाएं दिसम्‍बर से। अमेरिका के न्‍यूजर्सी में दुनिया के सबसे बड़े मन्दिर की प्राण प्रतिष्‍ठा को राजस्‍थान पत्रिका में सचित्र देते हुए लिखा है कि मन्दिर के दरवाजे 18 अक्‍टूबर से खुलेंगे। अमर उजाला क‍हता है-दुनिया ने देखा दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का वैभव।

डाक से ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्‍साहन – दैनिक जागरण के अर्थजगत पृष्‍ठ में है। पत्र के अनुसार छोटे निवेशकों को अब क्लियरेंस के लिए नहीं जाना पड़ता है कस्‍टम विभाग।

दैनिक भास्‍कर ने साइंटिफिक रिपोर्ट्स की इस खबर को दिया है कि शास्‍त्रीय संगीत सिर्फ सुकून नहीं, शरीर का लय भी ठीक कर देता है। पत्र के अनुसार समूह में संगीत सुनने से रिश्‍ते मजबूत होते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

4 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

4 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

4 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.