लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज हो रहे मतदान की खबर सभी अखबारों के पहले पन्ने पर है। और हिन्दुस्तान लिखता है- चुनावी महायज्ञ में आज अंतिम आहूति, ऐग्जिट पोल पर निगाहें।
वहीं, कई अखबारों ने भीषण गर्मी की खबर सचित्र प्रकाशित की है। जनसत्ता लिखता है- यू.पी., बिहार में बुखार और ‘लू’ लगने से 23 चुनाव कर्मियों की मौत। राजस्थान पत्रिका ने गर्मी का उबाल शीर्षक से लिखा है- नागपुर में पारा 55 डिग्री रिकॉर्ड, आई.एम.डी. बोला सेंसर खराब। अमर उजाला की खबर है- कहर बरपा रही गर्मी, 179 लोगों की ‘लू’ लगने से मौत।
मेजर राधिका सिंह की सेवाएं यू.एन. के लिए सच्ची उपलब्धि, शांति सेना में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना- दैनिक जागरण की खबर है।
देश के डेढ सौ प्रमुख जलाश्यों का जल-स्तर गिरकर 23 फीसद रहा, केन्द्रीय जल आयोग ने जारी किए आंकडें, मौजूदा जल-स्तर में 77 फीसद की कमी- जनसत्ता की सुर्खी है।
मां तुझे सलाम गाते हुए मौन हुआ फौजी, लोग बजाते रहे ताली- राजस्थान पत्रिका ने साइलेंट अटैक शीर्षक से लिखा है- इंदौर में योग शिविर के दौरान 73 साल के बुजुर्ग के दिल ने दिया दगा।
ताबडतोड क्रिकेट के महासंग्राम का आगाज, अमरीका वेस्टइंडीज में क्रिकेट के महासमर का पहली बार आयोजन, कल सुबह पहला मुकाबला खेला जाएगा- हिन्दुस्तान की खबर है।
डाइबिटिज पर भारत में सबसे बडा शोध, परिवार में शुगर हिस्ट्री तो चालीस प्रतिशत लोगों को पैंतीस से पहले ही बीमारी का खतरा। 18 की आयु से ही जांच बेहतर- दैनिक भास्कर ने यह खबर आंकडों सहित प्रकाशित की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment