Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 1 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा नववर्ष से पहले मन की बात कार्यक्रम में राष्‍ट्र को संबोधन आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर प्रकाशित है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है-पीएम ने देशवासियों से वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता देने को कहा, राष्‍ट्र प्रथम मानकर ही हर कार्य करना होगा। दैनिक जागरण लिखता है-नये वर्ष में और आगे बढेगा देश, फिट रहने का दिया मंत्र।

यूएपीए के तहत सरकार ने लगाया हुर्रियत पर प्रतिबंध जनसत्‍ता सहित अधिक‍तर अखबारों की सुर्खी है। पंजाब केसरी लिखता है-गृहमंत्रालय का सख्‍त एक्‍शन, तहरीके हुर्रियत पर लगा बैन।

समुद्र में बढे हमलों के बीच नेवी अलर्ट, वॉरशिप तैनात, नवभारत टाइम्‍स की खबर है। जनसत्‍ता लिखता है-नौसेना ने अरब सागर में निगरानी बढाई, अदन की खाडी में भी चौकसी बढी, अग्रिम पंक्ति के विध्‍वंसक और युद्धपोत तैनात।

राजस्‍थान पत्रिका नये वर्ष का स्‍वागत शीर्षक से लिखता है- महाकाल दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे तीन लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु, पर्यटन और धार्मिक स्‍थलों पर उमड रहे लोग।

उत्‍तर भारत में मैदानी इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाये रहने का समाचार भी सभी अखबारों की खबर है। दैनिक जागरण लिखता है-कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्‍तर भारत। दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा में बढी ठिठुरन। जनसत्‍ता की सुर्खी है-पारा लुढकने से बढी ठंड, कई शहरों में प्रदूषण बढा।

भारी-भरकम कर्ज लेकर राज्‍यों की नई सरकारें पूरे करेंगी लोक-लुभावन वादे, दैनिक भास्‍कर की खबर है।

यमुना में अमोनिया बढने से जल आपूर्ति हुई प्रभावित, दैनिक जागरण की सुर्खी है। पत्र लिखता है-एक पखवाडे से हो रही समस्‍या दो दिन से ज्‍यादा बढ गई। दो जल शोधन संयंत्रों से पचास प्रतिशत तक कम मिल रहा पानी।

नववर्ष के स्‍वागत में राजधानी दिल्‍ली सहित देश-विदेश में जश्‍न मनाने का समाचार सभी अखबारों ने दिया है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है-नये साल के जश्‍न में झूमे दिल्‍ली वाले, बाजारों में युवाओं ने जमकर खरीददारी की। न्‍यूजीलैण्‍ड में सबसे पहले मनाया गया नया साल।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

50 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

50 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.