Categories: News-Headlines

आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘समन्वय 2022’ समाप्त हुआ

एयरफोर्स स्टेशन, आगरा में 28 नवंबर, 2022 से दिनांक 30 नवंबर, 2022 तक वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘समन्वय 2022’ का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न हितधारकों और आसियान सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस अभ्यास में भाग लिया।

क्षमता प्रदर्शन हेतु समर्पित मल्टी एजेंसी एक्सरसाइज के दूसरे दिन माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में माननीय रक्षा मंत्री ने अंतर्संचालनीयता में सुधार करने और संकट की स्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोगी एचएडीआर प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मूल्यवान जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए आपदा प्रतिक्रिया तंत्र में गति, पैमाने और एकजुटता की आवश्यकता की वकालत की। आसियान देशों के प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि भारत का ध्यान अब ‘राहत-केंद्रित’ से स्थानांतरित होकर ‘बहुआयामी’ दृष्टिकोण पर हो गया है, जिसमें रोकथाम, शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया, राहत एवं पुनर्वास शामिल हैं। उन्होंने एचएडीआर के क्षेत्र में सभी हितधारकों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की और संकट की स्थितियों में ‘प्रथम प्रतिसादकर्ता’ के रूप में सशस्त्र बलों की प्रभावशीलता के महत्व पर बात की।

‘समन्वय 2022’ ने उपलब्ध सभी एचएडीआर संसाधनों की प्रभावकारिता का परीक्षण किया। यह विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में उभरा और इस अभ्यास ने आसियान सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करने वालों समेत प्रतिभागियों के साथ ज्ञान, अनुभव एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.