मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे। आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है।
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा।
आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’
आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे।
लीग चरण के लिये टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment