Categories: News-Headlines

आईपीएल क्रिकेट में, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुम्‍बई इंडियन्‍स को 20 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के दूसरे चरण के पहले मैच में कल रात दुबई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। चेन्‍नई ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 156 रन बनाये। मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर केवल 136 रन ही बना सकी। महेन्‍द्र सिंह धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केरॉंन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी की।

इस वर्ष अप्रैल-मई महीने में आईपीएल का पहला चरण कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद बीच में ही रोक दिया गया था। आईपीएल में आज अबुधावी में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे सात बजे शुरू होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.