भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। खुली और अनौपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को सेवा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें अब वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पीएम ने उनसे सेवा में शामिल होने के कारणों पर भी चर्चा की।
साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने की बात करते हुए उन्होंने विस्तार से इस बात की चर्चा की कि वे बाजरा-ज्वार को लोकप्रिय बनाने में कैसे योगदान कर सकते हैं, जिससे भारतीय किसानों को लाभ हो सके। उन्होंने बताया कि बाजरा कैसे पर्यावरण के अनुकूल है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। उन्होंने एलआईएफई (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) मुहिम के बारे में बात की और इस पर भी चर्चा की कि पर्यावरण के हित में अपनी जीवनशैली में छोटा सा बदलाव कैसे ला सकते हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में उनके द्वारा बताए गए पंच-प्रण पर चर्चा की और इस बारे में जानकारी भी दी कि कैसे आईएफएस अधिकारी इसमें योगदान कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अगले 25 वर्षों की लंबी अवधि के लिए सोचने और योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया कि वे इस दौरान खुद को कैसे विकसित कर सकते हैं और देश के विकास के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment