Categories: News-Headlines

आईएनएस त्रिकंद ने मध्य अरब सागर में महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की

भारतीय नौसेना के मिशन ने मध्य अरब सागर में तैनात स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद को ओमान तट से लगभग 350 समुद्री मील पूर्व में मछली पकड़ने वाली एक नौका के पाकिस्तानी चालक दल को तत्काल महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की। चालक दल को कई फ्रैक्चर हो गये थे और बहुत खून बह गया था, कई गंभीर चोटें आई थी।

04 अप्रैल 25 की सुबह आईएनएस त्रिकंद ने ईरानी नौका अल ओमीदी से एक संकट कॉल को इंटरसेप्ट किया। आगे की जांच में पता चला कि नौका के चालक दल के एक सदस्य को इंजन पर काम करते समय उसकी उंगलियों में गंभीर चोटें आई थी और उसकी हालत गंभीर थी और उसे ईरान जा रही एफवी अब्दुल रहमान हंज़िया नामक एक अन्य नौका में स्थानांतरित कर दिया गया था।

त्रिकंद ने चालक दल के घायल सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत अपना मार्ग बदल दिया। एफवी अब्दुल रहमान हंज़िया के चालक दल में 11 पाकिस्तानी (09 बलूच और 02 सिंधी) और 05 ईरानी कर्मी शामिल थे। घायल व्यक्ति, एक पाकिस्तानी (बलूच) नागरिक, को कई फ्रैक्चर हो गए थे और हाथ में गंभीर चोटें आई थी जिसके परिणामस्वरूप बहुत अधिक खून बह गया था।

आईएनएस त्रिकंद के चिकित्सा अधिकारी, मार्कोस (मरीन कमांडो) और जहाज की बोर्डिंग टीम की एक टीम के साथ सहायता प्रदान करने के लिए एफवी पर चढ़े। स्थानीय एनेस्थीसिया प्रदान करने के बाद, जहाज के चिकित्सा दल ने घायल उंगलियों पर टांके लगाए और पट्टी बांधी। तीन घंटे से अधिक समय तक चली सर्जिकल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई और समय रहते रक्तस्राव को नियंत्रित कर लिया गया जिससे गैंग्रीन के कारण घायल उंगलियों के संभावित स्थायी नुकसान को रोका जा सका।

इसके अलावा, ईरान पहुंचने तक चालक दल के लिए एफवी को एंटीबायोटिक्स सहित चिकित्सा आपूर्ति प्रदान की गई। पूरे चालक दल ने अपने चालक दल के सदस्य की जान बचाने में समय पर सहायता के लिए भारतीय नौसेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

16 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

16 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.