भारतीय नौसेना के जहाज तरकश ने ऑपरेशन समुद्र सेतु II (ऑक्सीजन एक्सप्रेस) के अंतर्गत तीसरे दौरे में कुवैत और सऊदी अरब से स्वदेश में महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की।
कोविड के विरुद्ध भारत के संघर्ष में भाग लेते हुए “ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज” की प्रक्रिया जारी रखते हुए भारतीय नौसेना के जहाज विभिन्न देशों से ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा संबंधी सजोसमानों को स्वदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आईएनएस तरकश ने दिनांक 31 मई 2021 को कुवैत के अल शुवैख हार्बर में प्रवेश किया और 785 ऑक्सीजन सिलेंडर लिए । बाद में जहाज ने दिनांक 01 जून 2021 को सऊदी अरब के अद दम्माम बंदरगाह से 300 ऑक्सीजन सिलेंडर लिए। वह दिनांक 08 जून की सुबह मेडिकल खेप के साथ मुंबई हार्बर में दाखिल हुआ।
इससे पहले आईएनएस तरकश ने दोहा और बहरीन से अपनी दो यात्राओं में चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर (प्रत्येक 20MT), 982 ऑक्सीजन सिलेंडरों की महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की थी।
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More
कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More
Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More
ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment