Categories: News-Headlines

आंध्र प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,94,427.25 करोड़ रुपये का बजट सोमवार को पेश किया। इसमें राजस्व व्यय 2,35,916.99 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 32,712.84 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री पय्यवुला केशव ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित राजस्व घाटा करीब 34,743.38 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 2.12 प्रतिशत) और राजकोषीय घाटा लगभग 68,742.65 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 4.19 प्रतिशत) रहने का अनुमान है।

केशव ने कहा, ‘‘ आज मैं जो बजट प्रस्ताव पेश कर रहा हूं, वह राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए और धन सृजन के जरिये राज्य को वित्तीय रूप से बहाल करने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद राज्य के वित्तीय ढ़ांचे को फिर से मजबूत करना है।’’ ब

जट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास के लिए 16,739 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के पास है।

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में स्कूली शिक्षा के लिए कुल 29,909 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य सेवा एवं परिवार कल्याण के लिए 18,421 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार पर हमला बोलते हुए केशव ने कहा कि जब पिछली सरकार सत्ता से बाहर हुई तो राज्य की वित्तीय स्थिति ढहने की कगार पर थी।

विपक्षी दल वाईएसआरसीपी के सदस्यों ने आज के सत्र का बहिष्कार किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.