Categories: News-Headlines

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मुख्य रेल, सड़क मार्गों से संपर्क टूटा

आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी के उफान पर होने से मची भारी तबाही के कारण राज्य को दक्षिण तथा पूर्व से जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग से संपर्क रविवार को टूट गया।

पाडुगुपाडु में सड़क के जलमग्न होने के बाद एसपीएस नेल्लोर जिले में चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। पाडुगुपाडु में रेल की पटरियों पर बाढ़ का पानी आने के कारण चेन्नई-विजयवाड़ा मार्ग पर कम से कम 17 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। तीन अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया।

राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि एसपीएस नेल्लोर जिले में सोमासिला जलाशय से दो लाख क्यूसेक से अधिक बाढ़ का पानी बह गया जिससे इलाका जलमग्न हो गया। इससे कोवुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 भी बाधित हो गया है।

इसके बाद नेल्लोर और विजयवाड़ा के बीच एनएच-16 पर यातायात निलंबित कर दिया गया जिससे सैकड़ों वाहन कई किलोमीटर तक फंस गए। बस सेवाएं बाधित होने के कारण नेल्लोर आरटीएस बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीकालहस्ती से आ रहे वाहनों को टोट्टेमबेडु जांच चौकी पर रोका गया और पामुरु तथा दारसी के जरिए उनका मार्ग परिवर्तित किया गया। कड़पा जिले में पपाग्नी नदी पर बना पुल कमलापुरम में ढह गया जिससे कड़पा और अनंतपुरमु जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया।

उन्होंने बताया कि वेलिगल्लू जलाशय से आयी बाढ़ के कारण पुल ढह गया। कड़पा शहर में रविवार तड़के तीन मंजिला इमारत ढह गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि घटना से कुछ मिनट पहले ही उसमें रह रहे लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। दूसरी मंजिल पर फंसे मां और एक बच्चे को पुलिस तथा दमकल कर्मियों ने बचा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.