Categories: News-Headlines

आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत, 50 के आस-पास लोग घायल हुए

आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 7 की पहचान हो गई है, शेष शवों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। घायलों का इलाज विजयनगरम सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने कहा, “ट्रैक का बहाली का काम किया जा रहा है। लोगों को रेस्क्यू करने का काम कल रात 12 बजे तक पूरा हो गया था। 11 लोगों की मौत हुई है, 50 के आस-पास लोग घायल हुए हैं। रेलवे ट्रैक की बहाली का काम आज शाम 4 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।”

सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने कहा, “12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं…15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 7 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। हमने यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की है ताकि वे क्षेत्र में न फंसे।हमने पटरियों को आंशिक रूप से ठीक कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीछे की ट्रेन सिग्नल से आगे निकल गई है और ये किस कारण से गई है ये जांच से पता चलेगा।”

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ट्वीट, “सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया। अनुग्रह मुआवजा वितरण – मृत्यु के मामले में 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

PM नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलामंदा और कंटकपल्ले सेक्शन के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन के संबंध में मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

17 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

5 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

5 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

5 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.