Categories: News-Headlines

आंध्र प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में वर्षा से जुडी घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या बढकर 30

आंध्र प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में वर्षा से जुडी घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या बढकर 30 हो गई है। इन घटनाओं में 12 लोग अभी भी लापता हैं। राज्‍य में चेन्‍नई-कोलकाता राष्‍ट्रीय राजमार्ग 16 पर नैल्‍लोर और विजयवाडा के बीच सडक सम्‍पर्क कट गया है। इस मार्ग पर सौ से ज्‍यादा एक्‍सप्रैस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 29 गाडियों का मार्ग बदला गया है। हालांकि इस रेल खण्‍ड पर यातायात बहाल करने के लिए युद्धस्‍तर पर काम चल रहा है।

इस बीच, राज्‍य सरकार ने कहा है कि बाढ प्रभावित चार राज्‍यों में दो हजार से भी ज्‍यादा घरों को नुकसान पहुंचा है और पांच करोड से भी ज्‍यादा की सम्‍पत्ति को क्षति पहुंची है। राज्‍य सरकार ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को 25 किलो चावल, एक किलो चना दाल, एक लीटर खाद्य तेल और एक-एक किलो आलु और प्‍याज वितरित करने का आदेश दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

15 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.