Categories: News-Headlines

असम में हाल में हुए उपचुनाव में चुने गए पांच नए विधायकों ने शपथ ली

असम में हाल में हुए उपचुनाव में चुने गए पांच नए विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली। असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने एक कार्यक्रम में भाजपा विधायकों फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन और सत्तारूढ़ गठबंधन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के जिरोन बसुमतारी और जोलेन दैमारी को शपथ दिलाई।

भाजपा विधायकों ने जहां असमिया भाषा में शपथ ली, वहीं यूपीपीएल के सदस्यों ने बोडो में शपथ पत्र पढ़ा। भाजपा उम्मीदवारों तालुकदार, कुर्मी और बोरगोहेन ने क्रमश: भबानीपुर, मरियानी और थोवरा निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। तीनों इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

यूपीपीएल के बासुमतारी और दैमारी ने क्रमश: गोसाईगांव और तामुलपुर सीटें जीती हैं। उपचुनावों में इन सीटों पर जीत के साथ, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 62 और यूपीपीएल की सात हो गई है। अन्य सत्तारूढ़ सहयोगी असम गण परिषद (अगप), जिसने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, के नौ विधायक हैं।

विपक्षी खेमे में कांग्रेस के 27, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक विधायक हैं। एक निर्दलीय विधायक भी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.