Categories: News-Headlines

असम में तेज गर्मी के कारण तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस के पार, अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं

असम में अत्यधिक उमस के साथ बढ़ते तापमान से पूरे राज्‍य में तेज गर्मी पड़ रही है। इस वर्ष राज्‍य को लू जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा जिसके कारण अप्रैल महीने से ही तापमान में बढोतरी हो रही है।गुवाहाटी, सिलचर और राज्‍य के अन्‍य प्रमुख शहरों में इस बार सितंबर में अब तक का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, और पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। गुवाहाटी में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्‍य से 6.4 डिग्री अधिक है। सिल्‍चर का तापमान भी सामान्‍य से 7.4 डिग्री अधिक, 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इस वर्ष सभी पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में सामान्‍य से कम वर्षा हुई है। असम में पहली जून से अगस्‍त तक सामान्‍य से 13 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। अप्रत्याशित गर्मी के कारण वनों को नुकसान की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार – पांच दिन तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.