Categories: News-Headlines

असम पाइप कंपोस्टिंग को बढ़ावा दे रहा है: दो महीने में बायोडिग्रेडेबल कचरे को गोबर खाद में बदलने की एक अनोखी विधि

घरेलू स्तर पर बायोडिग्रेडेबल कचरे के निपटान के लिए सरल और प्रभावकारी प्रौद्योगिकी का समर्थन करते हुए, असम चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान अपने ग्रामीण समुदायों के बीच पाइप कंपोस्टिंग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है। असम में बिस्वनाथ जिले की जिला जल और स्वच्छता समिति लंबे समय से स्कूलों में मध्याह्न भोजन से उत्पन्न कचरे के लिए बायोडिग्रेडेबल कचरे के प्रबंधन के एक तरीके के रूप में पाइप कंपोस्टिंग को बढ़ावा दे रही है। इस जिले के अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा 2023 कार्यक्रम के तहत चरियाली माजलिया एमई स्कूल में दो पाइप लगाए।

पाइप कम्पोस्टिंग प्रौद्योगिकी 8-10 इंच व्यास और 1.25 मीटर लंबाई वाले पीवीसी पाइपों का उपयोग करके जैविक कचरे को वानस्पतिक खाद में परिवर्तित करने की एक विधि है। पाइपों को जमीन से 25-30 सेमी अंदर रखते हुए लंबवत रखा जाता है। बचे हुए भोजन, फल और सब्जियों के छिलके, फूल, गोबर, कृषि अपशिष्ट आदि सहित केवल सड़ने योग्य कचरे को पाइपों में डाला जा सकता है। कीड़ों की वृद्धि में तेजी लाने के लिए दो हफ्ते में एक बार थोड़ा सा गाय का गोबर और सूखी पत्तियां पानी में मिलाकर डाली जाती हैं। इस समय दोनों पाइपों को बंद रखा जाना चाहिए, ताकि बारिश का पानी पाइपों में प्रवेश न कर सके। दो महीने के बाद पाइप उठाकर कम्पोस्ट खाद निकाली जा सकती है।

पाइप कंपोस्टिंग के कुछ लाभ इस तरह हैं- यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना थोड़े समय में बायोडिग्रेडेबल कचरे को गोबर खाद में बदल देता है; यह विद्यालय परिसर में स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने में मदद करता है; यह गंधहीन और मक्खीरोधी है और इसके लिए बहुत जगह की जरूरत भी नहीं होती है। इसके अलावा, यह प्रणाली टिकाऊ भी है, क्योंकि एक ही पाइप का बार-बार उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह विद्यार्थियों को अपघटन के विज्ञान तथा पारिस्थितिकी के बारे में सीखने का अवसर प्रदान करता है, उनको सूक्ष्मजीवों और अकशेरुकी जीवों की भूमिका और साथ ही उनको अपशिष्ट प्रबंधन और वहनीयता के महत्व के बारे में भी सिखाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

21 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

22 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

22 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.