Categories: News-Headlines

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच, केरलम् में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ चार दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक प्रचार में लगे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तिरुवल्ला में एनडीए की जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम जाएंगे, जहां वे किल्लीप्पलम से करमना तक एनडीए के लिए रोड शो करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अलाप्पुझा में यूडीएफ के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। वहीं, सीपीएम महासचिव एम. ए. बेबी आज कोट्टायम जिले में एलडीएफ के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और अन्य राष्ट्रीय नेता भी केरल के विभिन्न जिलों में प्रचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुद्दुचेरी में कल राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। एक किलोमीटर से लंबे रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. पी. रामलिंगम प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों के लिए सोमवार तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी। पहले चरण के चुनाव में मतदान 23 अप्रैल को होगा। राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए चेन्नई में हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

53 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

4 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

4 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

4 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

4 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.