Categories: News-Headlines

अश्विनी वैष्‍णव ने आज बेंगलुरु में भारत के पहले 3D मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज बेंगलुरु में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन किया। बेंगलुरू के इस डाक भवन में आईआईटी मद्रास और लार्सन एंड टुब्रो की तकनीकी जानकारी वाली थ्री-डी मुद्रण तकनीक का प्रयोग किया गया है। थ्री-डी मुद्रित भवन कम खर्चीला होने के साथ निर्माण सामग्री की बर्बादी को भी कम करता है। यह पर्यावरण अनुकूल है। यह भवन अनूठी डिजाइन की संभावनाओं के साथ निर्माण कार्य में गति को बढाता है।

इस अवसर पर अश्विनी वैष्‍णव ने उन्‍नत तकनीक को देशी रूपरेखा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे अनवरत प्रयासों की ओर लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया। उन्‍होंने कहा कि भारत ने आज देश के भीतर ही 4जी और 5जी तकनीक को विकसित कर लिया है। पहली बार भारत में टेलीकॉम उपकरण को निर्मित किया गया है। इसने विश्‍व को दिखा दिया है कि भारत वंदे भारत जैसी विश्‍वस्‍तरीय ट्रेनों की रूपरेखा बनाकर इसे विकसित कर सकता है।

अश्विनी वैष्‍णव ने भारतीयों को विश्‍वस्‍तरीय विशेषताओं के साथ वंदे भारत ट्रेन पर गर्व करने का आह्वान किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि तीव्र गति की ट्रेन चलाने के लिए चार हजार किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को उन्‍नत किया गया है। अगले चार से पांच वर्षों में ट्रैक की क्षमता और बढेगी और उन पर और अधिक वंदे भारत ट्रेन दौड़ सकेगी। डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के लिए बनाए जा रहे नियमों को लेकर अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि आसान और साधारण नियम बनाने के लिए व्‍यापक परामर्श किए जा रहे है, ताकि लोगों को समझने में सुविधा मिल सके।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

27 seconds ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.