Categories: News-Headlines

अयोध्‍या में रामनवमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

उत्‍तर प्रदेश में भगवान राम के जन्‍मस्‍थल अयोध्‍या में रामनवमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बडी संख्‍या में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रामनवमी पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.