Categories: News-Headlines

अमेरिकी सेना इस साल के अंत तक इराक से चली जाएगी लेकिन इराक की सेना को प्रशिक्षण और परामर्श देती रहेगी: राष्‍ट्रपति बाइडन

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडन ने घोषणा की है किे अमेरिकी सेना इस साल के अंत तक इराक से चली जाएगी, हालांकि वह इराक की सेना को प्रशिक्षण और परामर्श देती रहेगी। जो बाइडन और इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल काधिमी के बीच कल व्‍हाइट हाउस में बातचीत के बाद अमेरिकी सेना के मिशन की समाप्ति की घोषणा की गई।

राष्‍ट्रपति बाइडन ने कहा कि वे इराक में लोकतंत्र की मजबूती का समर्थन करते हैं और निश्चित करना चाहते हैं कि अक्‍तूबर में चुनाव सुचारू रूप से संपन्‍न हो। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश सुरक्षा सहयोग और आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के खिलाफ साझा संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो बाइडन ने इराक के प्रधानमंत्री से कहा कि हम नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि इराक में किसी विदेशी लड़ाकू सेना की आवश्‍यकता नहीं है।

इराक में इस समय अमेरिका के ढाई हजार सैनिक हैं। अमेरिका की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने इराक के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति सद्दाम हुसैन का तख्‍ता पलटने और सामूहिक विनाश के हथियारों को समाप्‍त करने के लिए वर्ष 2003 में इराक पर हमला किया था। हालांकि अमेरिकी लड़ाकू सेना 2011 में चली गई थी लेकिन इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकी गुट द्वारा इराक के बड़े हिस्‍से पर कब्‍जा करने के कारण तीन साल बाद इराक सरकार के अनुरोध पर अमरीकी सेना वापस आ गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.