अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज करते हुए उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। भारत, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। उस पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। हमले में 160 लोगों की मृत्यु हुई थी।
राणा का कथित तौर पर संबंध हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से है।
निचली अदालतों में कानूनी लड़ाई हारने के बाद राणा ने कुछ सप्ताह पहले भारत को अपने प्रत्यर्पण के विरूद्ध अमरीका की सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रत्यर्पण से बचने का यह उसका अंतिम अवसर था। इससे पहले तहव्वुर राणा सैन फ्रांसिस्को में नॉर्थ सर्किट की अमरीका की अपीलीय अदालत सहित कई फेडरल अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका था।
64 वर्षीय राणा इस समय लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment