Categories: News-Headlines

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा – पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर अभियोजन से छूट है, व्‍यक्तिगत तौर पर नहीं

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार माना है कि देश के पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा कार्यालय में लिए गए कुछ फैसलों में अभियोजन से छूट होती है। यह फैसला तब आया है जब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों से खुद को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के दावे को खारिज कर दिया। इसमें राष्‍ट्रपति‍ ट्रंप के 2020 के चुनाव में हार को पलटने का प्रयास शामिल था। कोर्ट में कल तीन के मुकाबले छह न्‍यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि निजी क्षमता के उलट पूर्व राष्‍ट्रपतियों को अपने संवै‍धानिक अधिकार के अन्‍तर्गत लिए गए फैसलों के लिए अभियोजन से छूट होती है। 78 वर्षीय ट्रम्‍प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्‍ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना है और पहले ऐसे पूर्व राष्‍ट्रपति भी हैं जिन्‍होंने एक अपराध किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

22 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.