Categories: News-Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज ब्रसेल्स में अपने सहयोगी देशों के साथ तीन शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में अपने सहयोगी देशों के साथ तीन शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे। इन सम्मेलनों का उद्दे्य यूक्रेन मामले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाना है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, सात औद्योगिक देशों और यूरोपीय संघ के 27 देशों के ये शिखर सम्मेलन आज हो रहे है। इनमें भाग लेने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

बाइडेन रूस पर नए प्रतिबंधों को लागू करने के लिए अपने सहयोगी देशों को मनाने की उम्मीद के साथ कल ब्रसेल्स पहुंचे। पिछले चार हफ्तों के प्रतिबंधों और बहिष्कार की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमराई हुई है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि संगठन को इस मामले में अभी बहुत कुछ और किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई की संगठन के नेता रक्षा क्षेत्र में निवेश में तेजी लाने पर सहमत होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

4 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

4 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

4 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.