Categories: News-Headlines

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्‍फीति को काबू करने के लिए ब्‍याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की

अमेरिका के संघीय बैंक फेडरल रिजर्व ने मुद्रा स्फीति नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी की है। फेडरल रिजर्व मुद्रा स्फीति को दो प्रतिशत से कम लाना चाहता है और इसके लिए वह तेजी से ब्याज दरों में बढोत्तरी कर रहा है। इस साल मार्च से अब तक दस बार बढोत्तरी की जा चुकी है। ब्याज दरों में बार-बार बढोत्तरी के बावजूद मुद्रा स्फीति में कोई बड़ी कमी नहीं आई है। मार्च में मुद्रा स्फीति पांच प्रतिशत थी, जो कि फेडरल रिजर्व के लक्ष्य से फिर भी ऊपर थी।

फेडरल रिजर्व की 22 मार्च को हुई पिछली बैठक में ब्याजदरों में 25 आधार अंकों की बढो़त्तरी की गई थी। इस बैठक में कहा गया था कि अधिकतम रोजगार हासिल करने और दीर्घावधि में मुद्रा स्फीति की दर दो प्रतिशत से कम रखने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.