विनाशकारी जंगल की आग अमरीकी राज्य हवाई के माउई द्वीप को झुलसा रही है। इस घटना में 53 लोगों की मृत्यु हुई है। लगातार तीन दिनों से इस द्वीप को झुलसाने वाली आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस क्षेत्र में आग के कारण झुलस चुके सैकड़ों घरों की जांच राहत कर्मी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आग में एक हजार सात सौ से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
अमरीकी तटरक्षक बल ने कहा कि इसके नाविकों ने आग से बचने के लिए प्रशांत महासागर में छलांग लगा चुके 17 लोगों की जान बचाने के साथ घटना क्षेत्र से 40 जीवित बचे लोगों को निकाला है। लहाइना शहर में माउई में एक सदी से पहले निर्मित एक होटल, रेस्त्रां और दुकानें जंगल की आग की चपेट में आने से तबाह हो गये हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हवाई में जंगल की आग को एक बड़ा आपदा घोषित किया है और बुरी तरह से प्रभावित माउई द्वीप को संघीय कोष देने की घोषणा की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment