Categories: News-Headlines

अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक डूबने से तकनीक जगत में गंभीर संकट पैदा हुआ: बेंजामिन नेतन्याहू

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से तकनीक जगत में गंभीर संकट पैदा हो गया है और अमेरिकी इतिहास में किसी बैंक के डूबने की इस दूसरी बड़ी घटना पर इस्राइल पैनी नजर बनाए हुए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस घटना के बाद से इस्राइल की प्रमुख तकनीकी हस्तियों के संपर्क में हैं। उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि इस्राइल की अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत और स्थिर है। बेंजामिन नेतन्याहू ने सिलिकॉन वैली बैंक से जुड़ी इस्राइल की तकनीकी कंपनियों को आश्‍वस्‍त किया है कि नकदी के संकट से उबरने में इस्राइली व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठानों की मदद की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.