Categories: News-Headlines

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्‍पाद में गिरावट

अमरीका के सकल घरेलू उत्‍पाद में इस वित्‍तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में शून्‍य दशमलव नौ प्रतिशत की दर से कमी आई है। अर्थव्‍यवस्‍था में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट, मंदी का संकेत है। अमरीकी वाणिज्‍य विभाग के आकलन के अनुसार पहली तिमाही में भी सकल घरेलू उत्‍पाद में एक दशमलव छह प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी थी।

अनुमान जारी होने के एक दिन पहले ही फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्‍याज दरों में शून्‍य दशमलव सात-पांच प्रतिशत की बढोतरी की थी। यह चालीस वर्ष में सबसे ऊंची ब्‍याज दर है। इस वर्ष ब्‍याज दरों में दूसरी बार बढोतरी और सकल घरेलू उत्‍पाद में गिरावट को देखते हुए विशेषज्ञों को अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी का अनुमान है।

राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के बीच विश्‍व की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी आश्‍चर्य की बात नहीं है।राष्‍ट्रपति बाइडेन ने एक बयान में स्‍वीकार किया कि आर्थिक वृद्धि दर में कमी आ रही है, लेकिन नीतियां सही रास्‍ते पर हैं और अमरीका इसके बाद और मजबूत और सुरक्षित होकर उभरेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

7 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

7 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

7 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

7 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.