अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में साझेदार बनकर 2022 के चिप्स (CHIPS) एक्ट के जरिए निर्मित अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा और नवाचार निधि के अंतर्गत वैश्विक सेमीकंडक्टर व्यवस्था के विकास और उसकी विविधता के अवसरों पर मिलकर काम करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह साझेदारी अधिक समर्थ, सुरक्षित और दीर्घकालिक वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला के निर्माण में मददगार होगी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच की ओर से जारी एक वीडियो में अमेरिका के उप-विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी का विस्तार बाइडेन प्रशासन की ओर से किए गए सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के प्रशासन ने इस साझेदारी को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काफी समय लगाया है और राजनीतिक प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों और सामरिक चुनौतियों को देखते हुए ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
अमेरिका और भारत के बीच सहयोग में वह सामर्थ्य है जिससे भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग का विस्तार होगा और उससे दोनों देशों को लाभ होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment